![]() |
अगर आप आईफोन में व्हाट्सएप चलाते हैं तो आपके लिए आज सबसे बड़ी खबर है |
अगर आप आईफोन में व्हाट्सएप चलाते हैं तो आपके लिए आज सबसे बड़ी खबर है. यह खबर आपके लिए जानना बहुत जरूरी है. व्हाट्सएप अगले साल कुछ आईफोन्स में सपोर्ट देना बंद करने जा रहा है. WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करनी वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इस जानकारी को अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है और एक्स पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.
नहीं चलेगा पुराने iOS वर्जन में
Wabetainfo ने आज यानी 2 दिसंबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'व्हाट्सएप मई 2025 से पुराने iOS वर्जन्स और iPhone मॉडलों के लिए सपोर्ट बंद कर देगा. व्हाट्सएप iOS 15.1 से पुराने वर्जन्स का समर्थन करना बंद कर देगा, जिससे iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus वाले यूजर्स प्रभावित होंगे
इसमें एक स्क्रीनशॉट भी शामिल है। उस पर एक नोटिफिकेशन दिखाई देता है, जो कहता है, "व्हाट्सएप 5 मई 2025 के बाद इस iOS वर्जन का सपोर्ट करना बंद कर देगा।" ताजा iOS संस्करण पाने के लिए, कृपया सेटिंग्स> जनरल पर जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।'

एक टिप्पणी भेजें